Patna News : फुलवारीशरीफ के गोपालपुर थाना क्षेत्र के संपतचक बाजार स्थित अब्दुल्लाचक मुख्य मार्ग में हथियार के बल पर एक व्यक्ति से स्मार्ट फोन और नकदी लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है. इनके पास से लूटा गया फोन, घटना में प्रयुक्त एक कट्टा, एक कारतूस और दो अन्य स्मार्ट फोन बरामद किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 कार्यालय से रविवार को जारी जानकारी के अनुसार, एक अगस्त की रात संपतचक बाजार स्थित अब्दुल्लाचक मुख्य मार्ग में एक व्यक्ति से हथियार का भय दिखाकर स्मार्ट फोन और कुछ नकदी लूट ली गयी थी. पीड़ित के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना में पांच अगस्त को मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी. पुलिस ने लूट की घटना में संलिप्त दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध कर लिया है. वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
हथियार के बल पर लूट का खुलासा, दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया

हथियार के बल पर लूट का खुलासा, दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया
Copied link
फुलवारीशरीफ में हथियार के बल पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो नाबालिगों को निरुद्ध कर लूटा गया फोन और हथियार बरामद किए हैं।