कैंपस : मिथिला पेंटिंग के कोर्स के लिए 18 तक आवेदन

जेडी वीमेंस कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं अगर मिथिला पेंटिंग सीखने की इच्छुक हैं, तो वह अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं

संवाददाता,पटना जेडी वीमेंस कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं अगर मिथिला पेंटिंग सीखने की इच्छुक हैं, तो वह अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं. यह छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स है, जिसे मां प्रेमा फाउंडेशन की ओर से संचालित किया जा रहा है. तीसरे बैच की शुरुआत अक्तूबर के आखिरी हफ्ते से होगी. इस कोर्स के लिए कॉलेज के हिंदी विभाग के डॉ नलिनी रंजन को कोर्स समन्वयक बनाया गया है. छात्राएं विभाग से फॉर्म लेकर 18 तक आवेदन कर सकती हैं. प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद छात्राओं को सर्टिफिकेट भी मिलेगा. 28 अक्तूबर से कक्षाएं शुरू हो जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >