बालू कारोबारी रामाकांत हत्या मामले में आक्रोश मार्च

patna news: बिक्रम. रानीतालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव में बीते तीन दिन पूर्व घर के पास बगीचे में बालू कारोबारी रामाकांत यादव की अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी.

बिक्रम. रानीतालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव में बीते तीन दिन पूर्व घर के पास बगीचे में बालू कारोबारी रामाकांत यादव की अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तारी नहीं कर सकी जिसके कारण मृतक के परिजनों और समर्थकों में आक्रोश जताया. सोमवार को हत्या के विरोध में समर्थकों ने आक्रोश मार्च निकाला और रानीतालाब थाना के पास कनपा पुल के गोलंबर पर सड़क जाम कर जनसभा को संबोधित किया. पुलिस प्रशासन सरकार के खिलाफ में जमकर नारेबाजी भी किया. आक्रोश मार्च की अध्यक्षता राम प्रवेश यादव ने किया. समारोह में पालीगंज विधायक संदीप सौरव ने कहा कि बीते दिनों जिस तरह से घर के पास रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना के कई दिन बीत गए लेकिन अभी तक इस मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है जिसके कारण हम लोगों में डर का माहौल बना हुआ है इसी को लेकर हम सभी लोगों ने हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला. घटना में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं साथ ही अपराधियों को फांसी की सजा हो इसके अलावा मृतक के परिजनों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कारण अब तो घर के पास भी लोग सुरक्षित नहीं है अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले समय में इससे बड़ा भी आंदोलन हम लोग करेंगे. मौके पर पूर्व विधायक वा राजद जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव, राम प्रवेश यादव, अरुण यादव, शिव राज यादव, हरख यादव, कृष्ण कुमार अकेला, प्रो अशोक यादव, विपिन यादव, राहुल यादव, रंजन कुशवाहा, बीरेन्द्र मोची, दिलीप राम, विकास राज, अरबिन्द यादव समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >