अमित शाह के सीमांचल दौरे के बाद एक्शन प्लान तैयार, संदिग्ध आधार केंद्रों पर जल्द होगी छापेमारी

Amit Shah Bihar Visit: अमित शाह के सीमांचल दौरे के बाद अवैध घुसपैठ और नकली आधार कार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है. सीमा सुरक्षा, जनसांख्यिकीय बदलाव और फर्जी दस्तावेजों पर अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं.

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे के बाद अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान तैयार हो गया है. सूत्रों के अनुसार अब मिशन मोड में कार्रवाई तेज की जाएगी. सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं.

तीन जिलों में मैराथन बैठक

अमित शाह ने अपने दौरे के दौरान किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की. बैठकों में केंद्र और राज्य गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. साथ ही SSB, BSF, आसूचना इकाई और ED के अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक का मुख्य फोकस नेपाल-भारत सीमा की सुरक्षा रहा. घुसपैठ और जनसांख्यिकीय बदलाव पर खास चर्चा हुई.

नकली आधार कार्ड पर सख्त रुख

बैठक में बताया गया कि सीमावर्ती इलाकों में नकली आधार कार्ड घुसपैठ का बड़ा जरिया बन गया है. रिपोर्ट के अनुसार संगठित गिरोह इस काम में जुटे हैं. फर्जी दस्तावेज के जरिए बाहरी लोग खुद को वैध नागरिक साबित करने की कोशिश करते हैं.

अमित शाह ने सीमावर्ती जिलों में खुले आधार केंद्रों की जांच का निर्देश दिया. कहा गया कि जहां गड़बड़ी मिले, वहां तुरंत कार्रवाई हो. जल्द ही ऐसे केंद्रों पर छापेमारी शुरू हो सकती है.

जनसांख्यिकीय बदलाव पर भी नजर

बैठक में 1951 से 2011 तक की जनगणना के आंकड़ों की समीक्षा का निर्देश दिया गया. अधिकारियों से कहा गया कि जनसंख्या में अचानक बदलाव के कारणों की पहचान करें. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो हालात गंभीर हो सकते हैं. सीमावर्ती इलाकों में नए गांव और टोलों की भी जांच होगी.

संयुक्त कार्रवाई का निर्देश

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगी. सभी एजेंसियों को तालमेल के साथ काम करने को कहा गया है. SIR को भी घुसपैठियों की पहचान के आधार के रूप में इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कार्रवाई का असर दिखने लगेगा. लगातार मॉनिटरिंग भी होगी.

सीमांचल में बढ़ी हलचल

दौरे के बाद सीमांचल के जिलों में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. अधिकारियों ने फील्ड स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. आने वाले समय में घुसपैठ और फर्जी दस्तावेज के मामलों में सख्त कार्रवाई की संभावना है. सरकार का दावा है कि सीमा सुरक्षा और जनसंख्या संतुलन को लेकर कोई समझौता नहीं होगा. अब सभी की नजर इस पर है कि एक्शन प्लान जमीन पर कितनी तेजी से लागू होता है.

Also Read: ‘पॉक्सो क्यों नहीं लगाया? मनीष की अब क्या जरूरत…?’ पटना NEET छात्रा केस में CBI से कोर्ट के तीखे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >