अमित शाह की वो भविष्यवाणी जो सच हुई, सम्राट चौधरी के हाथ में आई बिहार की कमान

Samrat Choudhary: अमित शाह का 2025 में दिया गया बयान अब सच साबित हुआ है. तारापुर में सम्राट चौधरी के लिए प्रचार करते समय उन्होंने संकेत दिया था कि वह आगे बड़ा पद संभालेंगे. अब भाजपा विधायक दल ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुनकर इस भविष्यवाणी को सही साबित कर दिया.

Samrat Choudhary: 30 अक्टूबर 2025 को जब अमित शाह मुंगेर के तारापुर में सम्राट चौधरी के लिए प्रचार करने आये थे तो उन्होंने कहा था, “मैं जहां भी जाता हूं लोग मुझसे कहते हैं कि मेरे विधायक को मंत्री बना दीजिए. लेकिन तारापुर की जनता को बना बनाया उपमुख्यमंत्री मिला है. आप उसे यहां से प्रचंड मतों से विजय बना के पटना भेजे और भरोसा रखिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे.”

अमित शाह के इस बयान से उस समय कोई अंदाजा नहीं लगा पाया था कि वो सम्राट चौधरी को बिहार का अगला सीएम बनाने की बात कह रहे हैं. आज नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद जब बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया तो अमित शाह के इस बयान का जिक्र होना लाजिमी है.

सम्राट चौधरी के बारे में जानिये

मुंगेर जिले की तारापुर सीट से विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी अब बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. बिहार भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम को मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की तस्वीर साफ हो गई है.

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है. उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत राजद से की थी, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल होकर तेजी से आगे बढ़े. आज वह बिहार भाजपा के सबसे मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं.

उनकी पहचान एक तेजतर्रार नेता और मजबूत रणनीतिकार के रूप में बनी है. संगठन और सरकार दोनों स्तर पर उन्होंने अपनी क्षमता साबित की है. यही वजह है कि पार्टी ने उन पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

सम्राट चौधरी की पढ़ाई बिहार में हुई. बाद में उन्होंने मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की. उनकी शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) को लेकर कई बार चर्चा हुई, लेकिन उन्होंने हमेशा कहा कि उनकी असली पहचान उनका प्रशासनिक अनुभव और जनता के बीच काम है. तारापुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. यह इलाका लंबे समय से उनके परिवार का राजनीतिक गढ़ रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राजनितिक सफर कैसा रहा

1990 के दशक में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा. पहले विधायक बने, फिर बिहार सरकार में कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाली. बाद में नगर विकास, आवास और पंचायती राज जैसे अहम विभागों का काम भी देखा.

भाजपा में आने के बाद उनका कद तेजी से बढ़ा. उन्हें बिहार भाजपा अध्यक्ष बनाया गया और फिर 2024 में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली. 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद भी वह डिप्टी सीएम बने रहे. अब नीतीश कुमार के बाद वह राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

सम्राट चौधरी की ताजपोशी के साथ बिहार में राजनीति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. भाजपा पहली बार राज्य में अपने दम पर मजबूत नेतृत्व के साथ नई दिशा देने की तैयारी में है.

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले सीएम, बीजेपी विधायक दल के चुने गए नेता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >