अमित शाह ने पहले ही कर दिया था इशारा, सम्राट चौधरी को लेकर क्या बोले थे देखिये

Samrat Choudhary: नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिली है. बीजेपी लंबे समय से इस विभाग की मांग कर रही थी. बीजेपी के शीर्ष नेताओं में शामिल अमित शाह जब सम्राट चौधरी के लिए प्रचार करने आये थे तभी उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे.

Samrat Choudhary: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को इस बार गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है. गृह विभाग संभालने के बाद उन्होंने शनिवार को कहा कि अब बिहार में अपराधियों की कोई जगह नहीं होगी, या तो वे सुधरेंगे, नहीं तो राज्य छोड़कर भागना पड़ेगा. सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय मिलने के बाद एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमित शाह यह संकेत देते दिख रहे हैं कि एनडीए की जीत के बाद सम्राट चौधरी को सरकार में बड़ी भूमिका मिलने वाली है.

क्या बोले थे अमित शाह

बीजेपी के सभी बड़े नेता बिहार चुनाव में प्रचार के दौरान सबसे ज्यादा लालू यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल के दौरान लॉ एंड आर्डर की खराब स्थिति को मुद्दा बनाया था. पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह से लेकर जेपी नड्डा तक, सभी ने  जंगलराज और घुसपैठियों के मुद्दे को सबसे ज्यादा उठाया.

इससे पहले मुंगेर में एक रैली के दौरान अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आप तारापुर से सम्राट चौधरी को जिताइये, हम उन्हें बड़ा आदमी बनायेंगे. उनके इस बयान के बाद तय हो गया था कि सरकार बनने पर नीतीश कुमार की कैबिनेट में सम्राट चौधरी की भूमिका पहले से बड़ी होगी.

सम्राट बोले- नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाएंगे बिहार

पदभार संभालने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व, बिहार के सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर मुझे गृह मंत्री के तौर पर काम करने का मौका दिया है. बिहार की जनता को मैं आश्वस्त करता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में लगातार सुशासन स्थापित होने की चिंता की जाएगी. नीतीश कुमार ने लगातार सुशासन स्थापित किया है. आगे भी सुशासन की पूरी व्यवस्था उनके ही मार्गदर्शन और नेतृत्व में होगी.

अपराधियों के लिए बिहार में कोई जगह नहीं

सम्राट चौधरी ने आगे कहा, “बिहार में सुशासन है. बिहार में एक व्यवस्था खड़ी है. बिहार के सुशासन ने अराजकता और जंगलराज को समाप्त कर दिया है और उसी व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा. लेकिन इतना तय है कि अपराधियों के लिए बिहार नहीं है. बिहार से बाहर ही अपराधियों को जाना होगा.”

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी तेजस्वी को अकेलेपन से निकलने में मदद करें, जानिए क्यों जदयू नेता ने दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >