मरीन ड्राइव के पास फॉर्च्यूनर से कुचलने का आरोप, शिकायत लेकर थाने पहुंचे युवक ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, पूर्व थानाध्यक्ष समेत कई पर FIR

पटना के दीघा में मरीन ड्राइव के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी से कुचले जाने और थाने में दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं. न्यायालय के आदेश पर पूर्व थानाध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Digha Fortuner Incident: पटना के दीघा इलाके में फॉर्च्यूनर गाड़ी से कुचलने और इसके बाद थाने में दुर्व्यवहार व धमकी देने के आरोप में दीघा के पूर्व थानाध्यक्ष संजीव कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. न्यायालय में दायर परिवाद के आधार पर कोर्ट के आदेश से दीघा थाने में केस दर्ज किया गया है. वर्तमान दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

मरीन ड्राइव के पास फॉर्च्यूनर चढ़ाने का आरोप

परिवादी उदय साव ने पुलिस को दिये परिवाद में आरोप लगाया है कि वह अपने एक दोस्त के घर से लौट रहे थे. इसी दौरान मरीन ड्राइव के पास रेलवे लाइन किनारे रुककर चाय पी रहे थे. आरोप है कि तभी आकाश कुमार ओझा ने जान से मारने की नीयत से उन पर फॉर्च्यूनर गाड़ी चढ़ा दी. हादसे में उनका हाथ टूट गया, जबकि पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आयीं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें संभाला गया.

थाने में शिकायत पर दुर्व्यवहार का आरोप

उदय साव का आरोप है कि घटना के बाद वह शिकायत लेकर दीघा थाना पहुंचे, जहां उनके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया गया. परिवाद में उन्हें धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. उन्होंने आरोपितों पर अपराधी गिरोह की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की.

कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

थाने में शिकायत के बाद मामला न्यायालय पहुंचा. न्यायालय में दायर परिवाद पर सुनवाई के बाद कोर्ट के आदेश से दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें पूर्व थानाध्यक्ष संजीव कुमार समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है.

जांच के बाद स्पष्ट होगी आरोपों की सच्चाई

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार घटना से जुड़े साक्ष्यों, उपलब्ध तथ्यों और संबंधित लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. जांच पूरी होने के बाद ही परिवाद में लगाये गये आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : बिहार के एयरपोर्ट-NTPC पर ड्रोन से खतरे का होगा जवाब, CISF ने कसी कमर; बहरोड़ में बनेगा एंटी-ड्रोन सेंटर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >