पटना के वाहन चालकों के लिए अलर्ट, लंबित E-Challan तुरंत भरें, नहीं तो करनी पड़ सकती है कोर्ट की दौड़

पटना ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से लंबित ई-चालान का समय पर भुगतान करने की अपील की है. चालान जमा न करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय में विशेष ई-चालान सेल स्थापित किया गया है.

​पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

अगर आप पटना में वाहन चलाते हैं और आपके नाम पर कोई लंबित E-Challan है, तो उसे जल्द से जल्द जमा कर दें. पटना ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से बकाया ई-चालान का समय पर भुगतान करने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि समय रहते चालान जमा नहीं करने पर वाहन चालकों को कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.

ई-चालान जमा करने के लिए बनाई गई विशेष व्यवस्था

यातायात पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय में विशेष E-Challan Cell संचालित किया जा रहा है. यहां वाहन चालक अपने लंबित चालान का भुगतान आसानी से कर सकते हैं. लोगों की सुविधा को देखते हुए भुगतान काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है और अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है, ताकि कम समय में चालान जमा हो सके.

यहां करें लंबित E-Challan का भुगतान

लंबित ई-चालान का भुगतान पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय, पुलिस ऑफिस, गांधी मैदान गेट नंबर 5 के सामने, पटना में किया जा सकता है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय पर बकाया राशि जमा करें.

समय पर भुगतान नहीं किया तो हो सकती है कानूनी कार्रवाई

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के भीतर चालान का भुगतान नहीं करने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इसलिए वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और लंबित चालान का जल्द निपटारा करें.

सुरक्षित यातायात में दें अपना योगदान

पटना ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. समय पर E-Challan का भुगतान कर वाहन चालक न केवल कानूनी परेशानियों से बच सकते हैं, बल्कि सुरक्षित, व्यवस्थित और जाम-मुक्त पटना बनाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >