एआइ कृषि रेडियो देगा मौसम की जानकारी

उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को पटना स्थित कृषि भवन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) आधारित कृषि रेडियो प्रसार प्रणाली की शुरुआत की.

संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को पटना स्थित कृषि भवन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) आधारित कृषि रेडियो प्रसार प्रणाली की शुरुआत की. इस दौरान श्री सिन्हा ने कहा कि एग्रीकल्चर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता मिलकर कृषि तकनीक में नयी क्रांति ला सकते हैं. यह किसानों को न केवल उनकी आय बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निबटने की क्षमता भी प्रदान करेगा. इस पहल के तहत बिहार कृषि रेडियो नामक डिजिटल रेडियो सेवा की शुरुआत की गयी है. इसे प्ले-स्टोर और एप-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. यह एप्लीकेशन मौसम पूर्वानुमान, फसल रोग प्रबंधन, कृषि योजनाओं, बाजार भाव और मंडी की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध करायेगा. कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित विश्लेषण शामिल है, जो मौसम, मिट्टी और बाजार से जुड़े डाटा का अध्ययन कर किसानों को त्वरित जानकारी प्रदान करेगा. यह रेडियो सेवा क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी, ताकि किसान सरलता से समझ सकें. इसके अतिरिक्त यह सेवा 24×7 उपलब्ध रहेगी और किसानों के लिए इंटरैक्टिव सुविधा भी प्रदान करेगी. इसके माध्यम से किसान अपने सवालों का उत्तर सीधे एआइ प्रणाली से प्राप्त कर सकेंगे. इसके माध्यम से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी. कीट एवं रोग प्रबंधन की त्वरित सलाह से नुकसान कम होगा और बाजार भाव की अद्यतन जानकारी मिलने से किसान अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही, सरकारी योजनाओं और अनुदानों की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचने से वे समय पर लाभ उठा पायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >