Bihar Politics: जेडीयू विधायक दल का नेता चुना जाना है, इसे लेकर आज बैठक बुलाई गई है. ऐसे में 1 अणे मार्ग में जेडीयू के विधायकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. बिहार के दोनों नए उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव, विधायक अनंत सिंह, महेश्वर हजारी समेत अन्य नेता पहुंच गए हैं. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जेडीयू का चेहरा कौन होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है.
बैठक के लिए पहुंचे विधायकों ने क्या कहा?
विधायक दल की बैठक में पहुंचे पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा, जेडीयू विधायक दल की बैठक नहीं हुई थी, इसलिए सभी विधायकों को बुलाया गया है. जो दल के हित में है, दल किस तरह से मजबूत हो इसलिए बैठक बुलाई गई है. इसके साथ ही पूर्व मंत्री मदन सहनी ने कहा, बैठक में तय होगा कि विधायक दल का नेता कौन बनेंगे. यह हमारे नेता नीतीश कुमार तय करेंगे. निशांत कुमार को लेकर कहा, वह पहले से ही नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं.
साथ ही बैठक के लिए पहुंचे जेडीयू विधायक राम सेवक सिंह ने कहा, सर्वसम्मति से जो होगा वही विधायक दल के नेता बनेंगे. सबकुछ साहब पर निर्भर है. जेडीयू विधायक चेतन आनंद ने कहा, निशांत जी काफी एक्टिव हैं और उन्हें रहना भी चाहिए. हमलोग जितने भी यूथ हैं उनसे प्रेरणा लेते हैं कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाना चाहिए. इस तरह से जेडीयू के विधायक दल की बैठक में नेता किसे चुना जाता है, यह देखने वाली बात होगी.
किसके नाम की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा?
विधायक दल का नेता को लेकर सबसे आगे डिप्टी सीएम विजय चौधरी का नाम है. वह सम्राट चौधरी सरकार में डिप्टी सीएम हैं और पार्टी में मजबूत पकड़ रखते हैं. इसलिए उन्हें विधायक दल का नेता बनाए जाने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है. लेकिन बिजेंद्र प्रसाद यादव भी इस रेस में शामिल हैं. साथ ही निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा है. लेकिन बिजेंद्र यादव और निशांत कुमार की संभावना कम है.
Also Read: दोस्त के तिलक में जिसने की हर्ष फायरिंग उसी को लगी गोली, 27 अप्रैल को होने वाली थी शादी
