Patna: पटना को मिलेगी स्थिर बिजली, मिलेगा वैकल्पिक ग्रिड, BSPTCL की बड़ी तैयारी

Patna: मीठापुर ग्रिड में हालिया तकनीकी फॉल्ट के बाद पटना में 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए. इस घटना के बाद बीएसपीटीसीएल ने राजधानी समेत राज्य भर के ग्रिड स्टेशनों की व्यापक तकनीकी समीक्षा और सुधार की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है.

Patna: पटना के मीठापुर ग्रिड में हालिया फॉल्ट और राजधानी में बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या के बाद बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) तकनीकी सुधार और संरचनात्मक मजबूती की दिशा में बड़े कदम उठा रही है. इसी क्रम में बीएसपीटीसीएल के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने करबिगहिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन का शनिवार को निरीक्षण कर भविष्य की तैयारियों का खाका खींचा.

निरीक्षण के दौरान एमडी ने करबिगहिया ग्रिड की लोड क्षमता, संचालन प्रणाली, शिफ्ट ड्यूटी और सुरक्षा प्रबंधन की गहन समीक्षा की. चूंकि यह ग्रिड राजधानी के केंद्रीय, वीआईपी और अत्यावश्यक संस्थानों को बिजली आपूर्ति करता है और इसका फिलहाल कोई वैकल्पिक स्रोत नहीं है, इसलिए इसे ‘संवेदनशील ग्रिड’ मानते हुए एमडी ने एक नए ग्रिड के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं. यह प्रस्ताव राजधानी को भविष्य में निर्बाध और स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा.

सभी ग्रिडों की होगी समीक्षा

आगामी योजना के तहत पटना के चारों अत्याधुनिक गैस इंसुलेटेड सिस्टम (जीआइएस ) ग्रिडों की तकनीकी समीक्षा भी की जाएगी. इसका उद्देश्य संभावित फॉल्ट की त्वरित पहचान और समाधान की व्यवस्था तैयार करना है ताकि मीठापुर जैसी स्थिति दोबारा न हो. इसके साथ ही एमडी ने राज्य भर के 161 ग्रिड सबस्टेशनों का तीन दिनों के भीतर निरीक्षण कराए जाने का आदेश दिया है. कार्यपालक अभियंता हर ग्रिड की तकनीकी स्थिति, क्षमता, सुरक्षा और संभावित कमजोरियों की समीक्षा कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

10 लाख लोग हुए थे प्रभावित

पटना में बीते बुधवार रात 10:30 बजे मीठापुर ग्रिड में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी के कारण 2005 के बाद पहली बार लगभग 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. इस दौरान राजधानी के लगभग 10 लाख लोग भीषण गर्मी में अंधेरे में रहे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया.

ग्रिड निर्माण करने वाली एजेंसी जीएआईएस को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि प्रारंभिक जांच में असफल रही सीजीईएल कंपनी की स्थानीय टीम के स्थान पर नासिक से विशेष तकनीकी दल को बुलाया गया.

मीठापुर ग्रिड का निर्माण वर्ष 2023 में अत्याधुनिक गैस इंसुलेटेड प्रणाली पर किया गया था, जिसमें एसएफ-6 गैस चैंबर प्रणाली होती है. सूत्रों के अनुसार, इसी चैंबर में विस्फोट के कारण गैस रिसाव हुआ, जिससे पूरी केंद्रीकृत विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई.

इसे भी पढ़ें: बिहार में मानसून की एंट्री पर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने दिया बड़ा अपडेट, 40 पार पारा से मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >