जेल में वाहन चोर गिरोह के संपर्क में आने के बाद करने लगा बाइक चोरी

patna news: पटना सिटी. दीदारगंज थाना पुलिस के हत्थे चढ़े सात वाहन चोर गिरोह के सदस्यों और 21 वाहनों की बरामदगी के बाद पुलिस के समक्ष चौकाने वाले खुलासे गिरोह के सदस्य कर रहे है.

पटना सिटी. दीदारगंज थाना पुलिस के हत्थे चढ़े सात वाहन चोर गिरोह के सदस्यों और 21 वाहनों की बरामदगी के बाद पुलिस के समक्ष चौकाने वाले खुलासे गिरोह के सदस्य कर रहे है. गिरफ्तार मालसलामी थाना निवासी गिरफ्तार जीतेंद्र कुमार उर्फ मोछू ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि मूलत: वैशाली के हेमंतपुर गांव का निवासी है. परिवार के लोग मालसलामी में बस गये हैं. 2021 में शराब के साथ बाइपास थाना की पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा था. जेल आने-जाने में वाहन चोर गिरोह के सदस्य सुकुमार के जीत राय,दीदारगंज के चंदन राय, नदी थाना के पिंटू राय,राहुल कुमार,फतेहपुर के शंभु कुमार,सुकुमारपुर के शंभु कुमार,मोजन पुर के गुडू कुमार,वैशाली के सोनू कुमार,हेमतपुर के सोने लाल से मुलाकात हुई है. इसके बाद गिरोह शामिल होकर बाइक चोरी का धंधा करने लगा. दीदारगंज,नदी थाना,मालसलामी,रामकृष्ण नगर,जक्कनपुर,समेत अन्य थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करता था. फिर चोरी व लूटी गयी बाइक शराब के धंधेबाजों को बेच देता था. मिली राशि ऐश मौज पर खर्च करता था. पूछताछ में गिरोह ने बताया कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के टॉल प्लाजा के पास से शंभु,रौशन,पिंटू,रौशन,रंजन राय,गुडू सोने लाल एक मत होकर टॉल प्लाजा के पास से बुलेट चोरी किया था. फिर महुली मोड से एक बाइक गायब किया. बीते 24 अप्रैल को धर्मशाला के पास से ऑटो की चोरी की और रामकृष्ण नगर और जक्कनपुर से तीन बाइक चोरी कर लाए थे. चोरी के वाहन राहुल,शंभु,और चंदन के बेचने के लिए देते थे. रंजन चोरी के वाहन की खरीद बिक्र ी और दाम तय करता था. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि गिरोह के खुलासा के पास गठित पुलिस टीम धंधे में शामिल अन्य धंधेबाजों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >