कालाबाजारी रोकने के लिए बना सलाहकार बोर्ड

बिहार में कालाबाजारी रोकने राज्य स्तरीय सलाहकार बोर्ड का गठन कर दिया गया है. राज्यपाल ने पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के मनोनयन के आधार पर सलाहकार के अध्यक्ष पद पर उच्च न्यायालय के आसीन न्यायाधीश पवन कुमार भीमप्पा बजंथरी को मनोनीत किया है.

पटना.बिहार में कालाबाजारी रोकने राज्य स्तरीय सलाहकार बोर्ड का गठन कर दिया गया है. राज्यपाल ने पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के मनोनयन के आधार पर सलाहकार के अध्यक्ष पद पर उच्च न्यायालय के आसीन न्यायाधीश पवन कुमार भीमप्पा बजंथरी को मनोनीत किया है. सहाहकार बोर्ड में बतौर सदस्य सेवानिवृत्त न्यायाधीश गोपाल प्रसाद और प्रभात कुमार झा को नियुक्त किया गया है. बिहार के राज्यपाल के आदेश से खाद्य एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है. बोर्ड को पुनर्गठित करने की की यह कवायद कालाबाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम के अधीन की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >