देवदूत बनकर सड़क पर उतरे पप्पू यादव! तेज रफ्तार सफारी ने दंपति को रौंदा, सांसद ने 5 घायलों की बचाई जान

Accident News: पटना के जगदेव पथ पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार सफारी, ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सांसद पप्पू यादव ने घायलों को तुरंत अपनी गाड़ी से IGIMS अस्पताल पहुंचाया.

Accident News: पटना के जगदेव पथ पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार सफारी, ऑटो और बाइक की टक्कर में दर्दनाक हादसा हो गया. इस घटना में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में शामिल सफारी कार पर बिहार सरकार लिखा था और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक नशे की हालत में था.

तेज रफ्तार, नशे में धुत चालक और दर्दनाक हादसा

रात 9 बजे के करीब फुलवारी रोड की ओर तेज रफ्तार में दौड़ रही सफारी कार 80 किमी/घंटे से अधिक की स्पीड पर थी. मुरलीचक के पास अंधेरे में बस को ओवरटेक करने के प्रयास में पहले बाइक को टक्कर मारी फिर सामने जा रहे ऑटो से जा भिड़ी. इस दौरान बाइक सवार अशोक कुमार और उनकी पत्नी पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई.

घायलों की मदद को उतरे सांसद पप्पू यादव

संयोग से उसी समय पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शादी समारोह से लौट रहे थे. सड़क पर घायलों को तड़पते देख उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायलों को अपनी गाड़ी से IGIMS अस्पताल भेजा. वह खुद भी अस्पताल पहुंचे और वहां चिकित्सा सुविधाओं की कमी देख भड़क उठे. उन्होंने मेडिकल सुपरिटेंडेंट मनीष मंडल को फोन कर स्टाफ की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया.

मदद की बजाय वीडियो बनाता रहा लोग

इस हादसे में इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई. पप्पू यादव ने बताया कि जब सड़क पर लोग तड़प रहे थे, तब मदद करने के बजाय वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने में व्यस्त थे. उन्होंने इस प्रवृत्ति को शर्मनाक बताते हुए कहा, “जब कोई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हो, तब हम सिर्फ तमाशबीन नहीं बन सकते.”

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: अजातशत्रु के शासनकाल में महात्मा बुद्ध ने त्यागा था देह, राजगृह में बना है स्तूप

शराबबंदी की सच्चाई उजागर

पप्पू यादव ने इस घटना को लेकर बिहार में शराबबंदी की असलियत पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “यह तथाकथित शराबबंदी का सच है, जो सिर्फ कागजों पर लागू है. असल में, नशे में धुत्त चालक लोगों की जान कुचल रहे हैं और प्रशासन बेबस नजर आ रहा है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >