पटना में सड़क से गुजर रही ऑटो पर गिरा ताड़ का पेड़, दो लोगों की मौके पर मौत, घायलों को भेजा गया एम्स

पटना के फुलवारीशरीफ में ऑटो पर ताड़ का पेड़ गिर जाने की वजह से दो लोगों की मौके पर ही मौत गई जबकि एक शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में अपनी जान गंवा दी. वहीं इस घटना में घायल हुए चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

पटना के फुलवारी शरीफ में सोमवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. यहां सड़क पर चल रही एक ऑटो पर अचानक ही ताड़ का पेड़ गया. पेड़ के गिरने के कारण ऑटो के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई और साथ ही कई अन्य लोग घायल भी हो गए.

घायलों को एम्स में कराया गया भर्ती

फुलवारीशरीफ में बीच सड़क पर हुए इस हादसे के कारण मौके पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को मिली और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज कराया जा रहा है.

अस्पताल कराने आए थे पटना 

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार लोग किसी मरीज का इलाज कराने के लिए पटना आए हुए थे. जहां से वो इलाज कराने के बाद वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान फुलवारी शरीफ से अनिसाबाद जाने के क्रम में महावीर कैंसर संस्थान के पास एक जर्जर ताड़ का पेड़ ऑटो पर गिर गया और हादसे का शिकार हो गया.

Also Read: Bihar News Bulletin: एक नजर में पढ़ें आज 26 सितंबर की बिहार से जुड़ी अहम खबरें
दो लोगों की मौके पर मौत 

ऑटो पर ताड़ का पेड़ गिर जाने की वजह से दो लोगों की मौके पर ही मौत गई जबकि एक शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में अपनी जान गंवा दी. वहीं इस घटना में घायल हुए चार अन्य लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. पुलिस ने हादसे के शिकार हुए तीनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना ग्रस्त ऑटो को सड़क से हटाने की कोशिश में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >