Bihar Weather: बिहार में आज भी सर्दी और कोहरे का कहर, इन 11 जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति, जानें मौसम अपडेट

Bihar Weather: बिहार में आज भी सर्दी और कोहरे का कहर रहेगा. राज्य के इन 11 जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति रहेगी. वहीं शेष हिस्से में भी कंपाने वाली ठंड जारी रहेगी.

Bihar Weather: बिहार की मौसमी दशाएं अभी कुछ ऐसी बनी हुई हैं कि पूरे उत्तरी, दक्षिण-मध्य और पूर्वी बिहार के अधिकतर जगहों पर गुरुवार को भी घने कोहरे छाये रहने के आसार हैं. इसकी वजह से दिन के तापमान में कमी बने रहने और गलन भरी ठंड जारी रहने की आशंका है. आईएमडी पटना के अनुसार दिन में धूप निकलने की संभावना कम होने से गुरुवार को पूर्वी चंपारण, छपरा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है. राज्य के शेष हिस्से में भी कंपाने वाली ठंड जारी रहेगी.

इन जिलों में कोहरा छाए रहने के आसार

पूर्वानुमान के अनुसार दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, बेगूसराय और पूर्वी बिहार के अधिकतर जगहों पर गुरुवार को घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं. राज्य के शेष हिस्सों में सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है. इस तरह पूरे राज्य में खासतौर पर सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. इधर बुधवार को राज्य के अधिकतर हिस्से में सुबह के समय कोहरा छाये रहा. इसमें खासतौर पर उत्तरी बिहार, दक्षिण-मध्य और पूर्वी बिहार के हिस्सों में लगभग पूरे दिन देखा गया. केवल कुछ समय के लिए सूरज दिखने के आसार बने. हालांकि इससे ठंड में किसी तरह की राहत नहीं मिली.

इन जिलों में शीत दिवस जैसे हालात

बुधवार को वैशाली, मधेपुरा, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज में उच्चतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री के बीच अंतर देखा गया. इससे यहां शीत दिवस जैसे हालात रहे. करीब छह-सात स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक का अंतर दर्ज किया गया. हालांकि दक्षिण बिहार कई जगहों पर अभी भी दिन का तापमान काफी अधिक है. बुधवार को राज्य का सर्वाधिक उच्चतम तापमान गया में 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा. डेहरी में 27.4, अरवल में 25.3, शेखपुरा में 24.1, राजगीर में 24.9 और जमुई व बक्सर में 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच उच्चतम तापमान रहा. सबसे कम आठ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान डेहरी में रहा.

Also Read: Bihar Weather: बिहार के 29 जिलों में अगले 24 घंटे तक जारी रहेगा कंपकंपी और कुहासा का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >