Aadra Nakshtra Bihari Thali: मानसून बिहार के लिए इसलिए होती है खास… दाल पूरी, आम और खीर का भोग लगाकर निभाते हैं परंपरा

Aadra Nakshtra Bihari thali: बिहारवासियों के लिए मानसून का सीजन बेहद खास होता है. बारिश के आगमन का सम्मान किया जाता है. एक खास परंपरा निभाई जाती है, जिसके तहत दाल पूरी, आम और खीर का भोग भी लगाया जाता है. बेहद खूबसूरत तरीके से परंपरा निभाई जाती है.

Aadra Nakshtra Bihari Thali: देशभर में मानसून के एंट्री को भले ही एक सामान्य मौसम में परिवर्तन के रुप में देखा जाता है. लेकिन, बात जब बिहार की होती है तो यहां मानसून का आगमन बेहद ही खास माना जाता है. एक खास परंपरा के तहत बारिश का सम्मान किया जाता है. इसके साथ ही दाल पूरी, आम और खीर का भोग लगाकर पूरी परंपरा निभाई जाती है. बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. लगभग हर जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है. इस बीच ‘आद्रा नक्षत्र’ भी आ चुका है. बता दें कि, इसका इंतजार बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी बड़े ही बेसब्री से करते हैं.

सालों से चली आ रही है परंपरा

दरअसल, हर बिहारी के घर में ‘आद्रा नक्षत्र’ के आगमन के दौरान दाल पूरी, आम और खीर बनता है. पूरी, खीर और आम से सजी थाली परोसी जाती है. इसकी बेहद ही खास परंपरा सालों से चलती आ रही है, जो कि काफी प्रचलित है. दरअसल, कहा जाता है कि, बिहार के लोग एक खास स्वाद के साथ बारिश का स्वागत करते हैं और सम्मान देते हैं. यह समय खेती-किसानी की शुरूआत का माना जाता है, जिसे लोग उत्सव के रुप में मनाते हैं. कहा जाता है कि, बिहार में आद्रा नक्षत्र के दौरान इस खास स्वाद को बनाने और खाने की परंपरा सैकड़ों सालों से जारी है.

भगवान इंद्र से करते हैं कामना

इसके साथ ही बिहार की संस्कृति में बारिश का बेहद ही खास महत्व माना गया है. यह बिहार की उपजाऊ जमीन पर खेती की अच्छी संभावना को बढ़ाती है. ऐसे में बारिश की निरंतरता बनाए रखने की कामना करते हुए दाल पूरी, खीर और आम का भोग इंद्र भगवान को लगाया जाता है. इंद्र भगवान से कामना की जाती है कि, ऐसे ही बारिश होती रहे, जिससे कृषि और पैदावार अच्छी हो. इस दौरान धान की रोपाई की जाती है. बता दें कि, यह परंपरा सैकड़ों साल से चलती आ रही है. अदरा नक्षत्र को ही ज्योतिष में आद्रा नक्षत्र कहा जाता है.

Also Read: Bihar News: 10 साल की बच्ची के गले में लिपटा दो विषैला सांप, जान की बाजी लगा कर पिता ने बचाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >