चोरी मामले में एक युवती व दुकानदार गिरफ्तार

patna news: दानापुर. पिछले 2 मई को जजेज कॉलोनी निवासी डाॅ शांतम्र मोहन की पत्नी ऋतंभरा के घर हुई चोरी मामले में पुलिस ने एक युवती व ज्वेलर्स दुकानदार को गिरफ्तार किया है.

दानापुर. पिछले 2 मई को जजेज कॉलोनी निवासी डाॅ शांतम्र मोहन की पत्नी ऋतंभरा के घर हुई चोरी मामले में पुलिस ने एक युवती व ज्वेलर्स दुकानदार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवती तनया कुमारी व दुकानदार श्याम नारायण व अभय नारायण दोस्त नगर मनेर के निवासी हैं. गिरफ्तार दुकानदार के पास से चोरी का जेवरात भी बरामद किया गया है. इससे पूर्व पुलिस ने घर की नौकरानी ममता देवी, सोनू कुमार, सुमित कुमार व अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इनके पास से 2 लाख 56 हजार पांच सौ नकद, सोने की दो जोड़ी कनबाली, सोना जैसा 14 ग्राम का धातु, चांदी का एक जोड़ा पायल व चार चाभी बरामद की गयी है. थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर मनेर के दोस्त नगर से तनया कुमारी व ज्वेलर्स दुकानदार श्याम नारायण व उसके पुत्र अभय नारायण को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तनया, श्याम नारायण व अभय से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

बैरिया बस स्टैंड से 11 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ. दरभंगा के सिमरी निवासी अरुण कुमार को बैरिया बस स्टैंड से 11 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की. रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नशीला पदार्थ बस से भेजा जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने बैरिया बस स्टैंड पर आने वाली हर बस की सघन तलाशी शुरू की. एक संदिग्ध बैग की जांच के दौरान अरुण कुमार को हिरासत में लिया गया. उसके बैग से 11 किलो गांजा बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >