बाढ़. थाना क्षेत्र के दयाचक मोहल्ले में बुधवार की दोपहर 22 वर्षीय युवक ने अपने माथे में गोली मार कर आत्महत्या कर ली. बाढ़ नप के अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गाय माता ने सूचना पुलिस पदाधिकारी को दी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. लेकिन घटना को गंभीरता से लेते हुए विधि तकनीकी अनुसंधानकर्ताओं को घटनास्थल पर बुलाया गया है.
पुलिस ने बताया कि मृतक 22 वर्षीय मोनू कुमार अशोक साहू का पुत्र था. वर्तमान में पूरा परिवार दिल्ली में रहता है. मोनू कुमार दो दिन पूर्व दिल्ली से बाढ़ आया था. घटना के करण के बारे में जब पुलिस से पूछा गया तो उन्होंने अनुसंधान के बाद घटना के बारे में बताने की बात कही.वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो घटना प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है. युवक अपने कान में मोबाइल एयरफोन लीड लगाकर जोर-जोर से बात कर रहा था तभी गुस्से में आकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया.
वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि मोहल्ले की एक लड़की से मोनू को प्रेम था और उसकी शादी आजकल में होने वाली है. लड़की को लेकर मोनू उसे अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहता था लेकिन वहा ऐसे करने से मना कर दिया. आवेश में आकर मोनू ने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली.पालीगंज में विवाद के महिला ने फांसी लगी दी जान
पालीगंज. थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में बुधवार को गांव के एक दुकानदार से पैसे के लेनदेन में हुए विवाद में एक युवती ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.मृतका की पहचान अमरपुरा गांव निवासी वैद्यनाथ सिंह की नतनी काजल कुमारी 28 वर्ष के रूप में हुई. बुधवार को काजल व उसकी मां की गांव के ही एक दुकानदार से पैसे के लेनदेन को लेकर झड़प हो गयी. कुछ देर बाद जब उसकी मां घर से बाहर गयी थी.
इसी बीच काजल अपने घर में आकर छत में लगे पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर झूल गयी. जब उसकी मां घर पहुंची और काजल को पंखे से लटका देखा तो दहाड़ मारकर रोने लगी. मृतका की शादी नौबतपुर थाना क्षेत्र के शहररामपुर गांव में हुई थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
