31 मार्च से 5 अप्रैल तक श्रमजीवी एक्सप्रेस रद्द

नालंदा / पटना : राजगीर-नयी दिल्ली के बीच चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस 31 मार्च से 5 अप्रैल 2017 तक नहीं चलेगी. उत्तर-पूर्व रेलवे के लखनऊ स्थित कोयरी विगहा के पास रेलवे ट्रैक पर नन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है. इस कारण श्रमजीवी एक्सप्रेस को छह दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है. इस […]

नालंदा / पटना : राजगीर-नयी दिल्ली के बीच चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस 31 मार्च से 5 अप्रैल 2017 तक नहीं चलेगी. उत्तर-पूर्व रेलवे के लखनऊ स्थित कोयरी विगहा के पास रेलवे ट्रैक पर नन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है. इस कारण श्रमजीवी एक्सप्रेस को छह दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है. इस दौरान श्रमजीवी एक्सप्रेस के अप और डाउन रूट पर आवागमन बंद रहेगा. यह जानकारी रेल प्रशासन ने दी है.

इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर कुछ अन्य ट्रेनों का परिचालन भी रद्द किया गया है और कई ट्रेनों के रूट में 5 अप्रैल तक बदलाव किये गये हैं. श्रमजीवी के रद्द होने की वजह से 31 मार्च से 05 अप्रैल 2017 तक इसके आरक्षण को भी बंद कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >