प्रभात खबर का ऑटो शो सह ड्रीम होम शुरू मोदी ने किया उद‍्घाटन

पटना : प्रभात खबर और निसान डैटसन ऊर्जा आॅटोमोबाइल्स की ओर से आयोजित आॅटो शो सह ड्रीम होम शुक्रवार को शुरू हो गया. पाटलिपुत्र मैदान में 27 मार्च तक चलनेवाले इस शो का उदघाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया. यह राजधानी वासियों के आकर्षण का केंद्र बना है.बड़ी संख्या में लोग, महिला और […]

पटना : प्रभात खबर और निसान डैटसन ऊर्जा आॅटोमोबाइल्स की ओर से आयोजित आॅटो शो सह ड्रीम होम शुक्रवार को शुरू हो गया. पाटलिपुत्र मैदान में 27 मार्च तक चलनेवाले इस शो का उदघाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया. यह राजधानी वासियों के आकर्षण का केंद्र बना है.बड़ी संख्या में लोग, महिला और युवा अपनी पसंद की बाइक, चारपहिया गाड़ी और मकान की बुकिंग को लेकर स्टाल पर जमे रहे. सुशील कुमार मोदी ने अपने संबोधन में प्रभात खबर के इस आयोजन की सराहना की. कहा कि ऐसे आयोजन से आम लोग, खासकर मध्यमवर्गीय लोगों के लिए एक ही जगह दोपहिया, चारपहिया गाड़ियों और मकान की जानकारी व बुकिंग करने की सुविधा उपलब्ध हो रही है.
मोदी ने सभी स्टालों पर जाकर वाहन और अपार्टमेंट की जानकारी ली. उन्होंने सौर ऊर्जा से चलनेवाले आॅटो रिक्शे पर बैठ फोटो भी खिंचवाया. इस दौरान ऑटो शो सह ड्रीम होम में आयी महिलाओं ने मोदी के साथ सेल्फी भी ली. शो में वाहनों व फ्लैट की बुिकंग पर कंपनियां आकर्षक िडस्काउंट ऑफर कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >