#Patna Sex Scandal Case : निखिल प्रियदर्शी से पुलिस कस्टडी में होगी पूछताछ

पटना : यौन शोषण के मामले में पटना पुलिस के हत्थे चढ़ेऑटोमाेबाइलकारोबारी निखिल प्रियदर्शी को पटना पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है.इसकेलिए कोर्ट से आज मंजूरी मिल गयी है. अब उसे पुलिस कस्टडी में पूछताछ की जायेगी. इस दौरान पटना पुलिस और सीआइडी की टीम संयुक्त रुप से पूछताछ करेगी. नाबालिग के […]

पटना : यौन शोषण के मामले में पटना पुलिस के हत्थे चढ़ेऑटोमाेबाइलकारोबारी निखिल प्रियदर्शी को पटना पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है.इसकेलिए कोर्ट से आज मंजूरी मिल गयी है. अब उसे पुलिस कस्टडी में पूछताछ की जायेगी. इस दौरान पटना पुलिस और सीआइडी की टीम संयुक्त रुप से पूछताछ करेगी.

नाबालिग के यौन शोषण मामले में घिरे निखिल प्रियदर्शी से अन्य आरोपों के बारे में भी पूछताछ होगी. गौर हो कि निखिल पर पटना के दो फ्लैट और अपने खुद के घर में बुलाकर नाबालिग का यौन शाेषण करने को आरोप है. पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ धोखा किया गया है. उसने प्रताड़ाना का भी आरोप लगाया है और इसमें निखिल और उसके पिता भाई समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कराया है.

पीड़िता का आरोप है कि निखिल ने कुछ फूटेज बना लिये थे, इसके बाद उसी के आधार पर ब्लैकमेल करता था. उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसे दूसरे के साथ भेजने की भी कोशिश की गयी थी. इन सब आरोपों के बारे में पटना पुलिस पूछताछ करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >