बिहार विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 27 फरवरी को पेश होगा बजट

पटना : बिहार विधान सभा का बजट सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है. बजट सत्र 31 मार्च तक चलेगा. वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट 27 फरवरी को होगा. कल से शुरू बजट सत्र को लेकर विधान मंडल परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. बजट सत्र के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश […]

पटना : बिहार विधान सभा का बजट सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है. बजट सत्र 31 मार्च तक चलेगा. वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट 27 फरवरी को होगा. कल से शुरू बजट सत्र को लेकर विधान मंडल परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. बजट सत्र के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश बाधित रहेगा. प्रवेश पत्र प्राप्त ही परिसर के अंदर जा पायेंगे. पटना के डीएम संजय कुमार अग्रवाल व सिटी एसपी ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों व पुलिस जवानों को आवश्यक निर्देश दिये.बजट सत्र के पहले दिन गुरुवार को विधान सभा में विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राज्यपाल रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे.

कल आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा. 27 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट पेश होगा. साथ वित्तीय वर्ष 2016-17 का तीसरा अनुपूरक बजट भी रखा जायेगा. पहली मार्च को आम बजट पर सामान्य विमर्श होगा. दो मार्च को विमर्श जारी रहेगा. तीन मार्च को वर्ष 2016-17 के तीसरे अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद, सरकार का जवाब व विनियोग विधेयक पेश होगा. छह से 20 मार्च तक 2017-18 के बजट अनुदान की मांगों पर वाद-विवाद व मतदान होगा. 17 व 31 मार्च को गैर सरकारी संकल्प लिये जायेंगे. 23, 24 व 27 मार्च को विभिन्न विभागों के अनुदान मांगों पर वाद-विवाद व मतदान होगा. 28 मार्च को चालू वित्तीय वर्ष के बजट के संबंधित विनियोग विधेयक पर बहस व सरकार जवाब होगा. 29 व 30 मार्च को राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >