पेपर लीक मामला : अभी तक बीएसएससी के सचिव हैं परमेश्वर राम!
रविशंकर उपाध्याय पटना : अभी तक बीएसएससी के सचिव परमेश्वर राम ही हैं. चाहे उनका चैंबर हो या फिर बिहार एसएससी की वेबसाइट. परमेश्वर राम को जेल गये एक सप्ताह होने को हैं. लेकिन, अभी तक कुछ भी नहीं बदला है. उनके चैंबर के आगे अभी भी बोर्ड परमेश्वर राम का लगा हुआ है और […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
रविशंकर उपाध्याय
पटना : अभी तक बीएसएससी के सचिव परमेश्वर राम ही हैं. चाहे उनका चैंबर हो या फिर बिहार एसएससी की वेबसाइट. परमेश्वर राम को जेल गये एक सप्ताह होने को हैं. लेकिन, अभी तक कुछ भी नहीं बदला है. उनके चैंबर के आगे अभी भी बोर्ड परमेश्वर राम का लगा हुआ है और वेबसाइट तो यही कह रही है कि सचिव परमेश्वर राम हैं. आठ फरवरी को परमेश्वर राम की गिरफ्तारी हुई थी और सामान्य प्रशासन विभाग ने उसके अगले ही दिन निलंबन की अधिसूचना भी जारी कर दी थी.
15 फरवरी को अपडेट हुई थी वेबसाइट ऐसा भी नहीं है कि वेबसाइट को इस पूरे घटनाक्रम के बाद अपडेट ही नहीं किया गया है. यदि हम वेबसाइट को देखेंगे, तो इसके होम पेज पर ही हमें यह पता चलेगा कि वेबसाइट को 15 फरवरी की शाम 6:15 बजे पर अंतिम बार अपडेट किया गया है. इस अपडेट के बाद भी नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
प्रभात खबर ने की पड़ताल तो… जब प्रभात खबर ने बुधवार को कार्यालय की पड़ताल की, तो इस दिन भी बोर्ड पर परमेश्वर राम का ही नाम लगा हुआ था. जब टीम वहां पहुंची, तो बताया गया कि जब तक अधिकारी नहीं कहेंगे, तब तक अंदर जाने की मनाही है. जब हमने सूचना दी, तब अध्यक्ष ने हमें अंदर आने की अनुमति दी. बीएसएससी के चेयरमैन सुधीर कुमार ने बताया कि हमारे पास सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से उनके निलंबन की अधिसूचना देर से पहुंची है. वेबसाइट के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी.