सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सुशासन की हवा निकली

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और महागंठबंधन के नेता कुख्यात शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल भेजने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है. इस फैसले से यह साबित हो गया है कि बिहार में कानून–व्यवस्था की ऐसी स्थिति नहीं है […]

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और महागंठबंधन के नेता कुख्यात शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल भेजने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है. इस फैसले से यह साबित हो गया है कि बिहार में कानून–व्यवस्था की ऐसी स्थिति नहीं है कि शहाबुद्दीन जैसे सत्ता संरक्षित अपराधी को वहां रख कर उसके मामले की निष्पक्ष सुनवाई करायी जा सके. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से नीतीश कुमार के कथित सुशासन की एक बार फिर हवा निकल गयी है.
जेल में दरबार लगाने जैसे संगीन आरोपों के बावजूद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के दबाव में नीतीश सरकार नहीं चाहती थी कि शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल भेजा जाये. इससे संबंधित याचिका पर सरकार ने अपना कोई स्पष्ट मंतव्य नहीं दिया और चुप्पी साधे रही. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में साहस है, तो लालू प्रसाद पर दबाव बना कर शहाबुद्दीन को राजद से निष्कासित करायें.
उन्होंने जेल में शहाबुद्दीन से मिलने व दरबार लगाने वाले मंत्री अब्दुल गफूर के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पूर्व सांसद से जुड़े तीन साल से बंद पड़े सभी मामले की ट्रायल शुरू कराने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >