माघी पूर्णिमा के अवसर पर 1.5 लाख लोगों ने लगायी डुबकी

बाढ़ : करीब 1.5 लाख लोगों ने शुक्रवार को बाढ़ के उमानाथ घाट पर उत्तरायणी गंगा में आस्था के साथ स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना की और मनौतियां मांगी. उमानाथ घाट पर सुबह से ही नवादा, शेखपुरा, नालंदा तथा लखीसराय से लोगो का हुजुम पहुंचा. उमानाथ मंदिर में दिनभर बच्चों का मुंडन संस्कार […]

By Prabhat Khabar Print Desk | February 11, 2017 7:51 AM
बाढ़ : करीब 1.5 लाख लोगों ने शुक्रवार को बाढ़ के उमानाथ घाट पर उत्तरायणी गंगा में आस्था के साथ स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना की और मनौतियां मांगी. उमानाथ घाट पर सुबह से ही नवादा, शेखपुरा, नालंदा तथा लखीसराय से लोगो का हुजुम पहुंचा. उमानाथ मंदिर में दिनभर बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया गया.
बख्तियारपुर : माघी पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ महमदपुर, रानीसराय,रवाईच, ग्यासपुर और लखिपुर गंगा घाटों पर जुटी थी.फतुहा. सम्मसपुर स्थित त्रिवेणी संगम घाट पर गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया. वहीं, दरियापुर कटैया घाट पर भव्य महागंगा आरती का आयोजन महंत रामसुंदर शरण के नेतृत्व में किया गया.

Next Article

Exit mobile version