पीएमसीएच : महिला शौचालय में युवती से छेड़खानी, फरार

पटना : पीएमसीएच के प्रसूति विभाग के महिला बाथरूम में गयी युवती से एक युवक ने छेड़खानी की. वह दरवाजा को जोर से धक्का मार कर अंदर तक प्रवेश कर गया. हालांकि, युवती ने उसे बाहर की ओर धकेल दिया और हो-हल्ला किया, तो वह निकल कर भाग गया. लोगों का आरोप है कि पीएमसीएच […]

पटना : पीएमसीएच के प्रसूति विभाग के महिला बाथरूम में गयी युवती से एक युवक ने छेड़खानी की. वह दरवाजा को जोर से धक्का मार कर अंदर तक प्रवेश कर गया. हालांकि, युवती ने उसे बाहर की ओर धकेल दिया और हो-हल्ला किया, तो वह निकल कर भाग गया. लोगों का आरोप है कि पीएमसीएच में लफंगों की सक्रियता बढ़ी है. उन लोगों ने बाथरूम के दरवाजे में छेद तक कर दिया है और उस ओर मंडराते रहते हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी मनु महाराज ने पीएमसीएच टीओपी के पदाधिकारियों व पीरबहोर पुलिस को निगरानी रखने व मनचलों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

आंख के चेकअप के लिए गया था अस्पताल
सूत्रों के अनुसार कुंदन सिंह आंख के रूटीन चेकअप के लिए पीएमसीएच के कैदी वार्ड में भेजा गया था. यह 29 दिसंबर को बेऊर जेल से पीएमसीएच लाया गया था. इसके बाद पीएमसीएच प्रशासन को बेऊर जेल प्रशासन की ओर से पांच जनवरी को एक पत्र भेजा गया था और कुंदन सिंह को वापस जेल भेजने का अनुरोध किया गया था. इसके बावजूद कुंदन सिंह शनिवार को पीएमसीएच के कैदी वार्ड में ही था, जो सवालों के घेरे में है.
पिछले साल भी तीन माह तक कैदी वार्ड में था भरती : कुंदन सिंह पिछले साल भी तीन माह पीएमसीएच के कैदी वार्ड में रहा था. जानकारी लेने पर यह पता चला था कि उसे पेट में समस्या है. जब सवाल उठा, तो आनन-फानन में उसे बेऊर जेल भेज दिया गया था. दरअसल, अगस्त माह में बिल्डर राजीव रंजन सिंह उर्फ राजू सिंह ने विधायक अनंत सिंह पर यह आरोप लगाया था कि उसे जान से मारने की धमकी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >