पटना : बिहार में मौसम में 24 दिसंबर तक कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं है. पटना में सोमवार की तरह मंगलवार को भी कोहरा के बाद दिन में अच्छी धूप निकलेगी. रात में ठंडी पछुआ हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी. इससे शाम में कनकनी महसूस होगी. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. सोमवार की सुबह कोहरे के बाद तुरंत धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिली और बच्चे और ऑफिस जानेवाले लोगों को आराम मिला.रात के तापमान में भी कम होगी गिरावट : मौसम में अचानक से हुए बदलाव के बाद पटना के लोगों को ठंड से राहत मिली है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल रात के पारा में भी कुछ खास गिरावट नहीं होगी और कहीं कोई ऐसा सिस्टम नहीं बन रहा है, जिससे एक-दो दिनों में दोबारा ठंड लौटे. पछुआ हवा की रफ्तार भी काफी धीमी हो गयी है.
जानें, कब बदलेगा मौसम और कौन सी ट्रेनों को किया गया रिशिड्यूल
पटना : बिहार में मौसम में 24 दिसंबर तक कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं है. पटना में सोमवार की तरह मंगलवार को भी कोहरा के बाद दिन में अच्छी धूप निकलेगी. रात में ठंडी पछुआ हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी. इससे शाम में कनकनी महसूस होगी. मौसम विज्ञान केंद्र के […]

कोहरा पिछले 20-22 दिनों से जारी है, जिसका सबसे ज्यादा असर ट्रेनों का परिचालन पर पड़ा है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोटा और अमृतसर से आनेवाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से जंकशन पहुंच रही हैं. संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय से दिल्ली रवाना हुई और पटना जंकशन भी पहुंची. हालांकि, राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से जंकशन पहुंची. अन्य ट्रेनों में मगध, विक्रमशिला, तूफान, कोटा-पटना आदि एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से जंकशन पहुंचीं.
इन ट्रेनों को किया गया रिशिड्यूल
पटना-कोटा एक्स. रात्रि 1:00 बजे
पटना-हटिया एक्स. रात्रि 10:15 बजे
संघमित्रा एक्स. रात्रि 12:45 बजे
मगध एक्स. रात्रि 11:30 बजे
विलंब से पहुंचने वाली ट्रेनें
राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटा
नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस 20 घंटे
तूफान एक्सप्रेस 20 घंटे
पूर्वा एक्सप्रेस 7 घंटे
संघमित्रा एक्सप्रेस 5 घंटे
बागमती एक्सप्रेस 8 घंटे
गांधीधाम-कामख्या एक्स 6 घंटे
मगध एक्सप्रेस 7.30 घंटे
ब्रह्पुत्रा मेल 6 घंटे
पूर्वेत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 10 घंटे
कोटा-पटना एक्सप्रेस 19 घंटे
विक्रमशिला एक्सप्रेस 19 घंटे
अर्चना एक्सप्रेस 6 घंटे