पीएम का कैशलेस अभियान क्रांतिकारी कदम : नित्यानंद

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैशलेस अभियान एक क्रांतिकारी कदम है. इससे गरीबों को लाभ होगा. राय गुरुवार को राजधानी के बेली रोड स्थित जेडी वीमेंस कॉलेज के निकट भाजपा महिला मोरचा की ओर से आयोजित कैशलेस पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. […]

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैशलेस अभियान एक क्रांतिकारी कदम है. इससे गरीबों को लाभ होगा. राय गुरुवार को राजधानी के बेली रोड स्थित जेडी वीमेंस कॉलेज के निकट भाजपा महिला मोरचा की ओर से आयोजित कैशलेस पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा प्रसाद और पार्टी के प्रदेश महामंत्री व दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने कैशलेस पर विस्तार जानकारी दी. मंच संचालन महिला मोरचा की प्रदेश महामंत्री सजल झा और इंदू कश्यप ने संयुक्त रूप से किया.
40 हजार दिव्यांगों को एक वर्ष से पेंशन नहीं
नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार के 40 हजार दिव्यांगों को पिछले 12 महीने से पेंशन की राशि नहीं मिल रही है. लाखों वृद्ध और विधवा महीने से लंबित पेंशन की आस लगाये बैठी हैं.राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी निश्चय यात्रओं के दौरान शराबबंदी का ढींढोरा पीट रहे हैं, लेकिन उन्हें सूबे के विकलांगों, वृद्धों और विधवाओं की चिंता नहीं है.
पांच जिलों में बदले गये भाजपा के अध्यक्ष
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के साथ ही जिलों में भी सांगठनिक फेरबदल शुरू हो गया है. गुरुवार को पार्टी ने तीन जिलों और दो सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष बदल दिये. गंगा पांडेय को पश्चिम चंपारण, मनोज राय को कटिहार, घनश्याम ठाकुर को मधुबनी, डॉ सिया राम को सांगठनिक जिला बाढ़ और सुरेंद्र प्रसाद को सांगठनिक जिला ढाका का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >