पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमतीसोनिया गांधी को बधाई देते हुये उनके सुखद, समृद्ध एवं दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की है. वहीं, राजदअध्यक्ष लालू प्रसादयादव ने ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई देते हुये कहा, श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं.
