नोटबंदी पर समर्थन देने के लिए अमित शाह ने नीतीश कुमार को दिया धन्यवाद

बंगलुरु : नोटबंदी पर समर्थन देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नेजदयूके राष्ट्रीय अध्यक्षसहबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया. अमित शाह ने बंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन की तारीफ की. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, बसपा प्रमुख […]

बंगलुरु : नोटबंदी पर समर्थन देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नेजदयूके राष्ट्रीय अध्यक्षसहबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया. अमित शाह ने बंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन की तारीफ की.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, बसपा प्रमुख मायावती, सपा मुखिया मुलायम सिंह, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जीऔर आम आदमी पार्टीके संयोजकअरविंदकेजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से पूछते थे कि कालेधन पर आपने क्या किया. अब पूछ रहे हैं कि क्यों किया. उन्होंने कहा कि नोटबंदी विपक्षियों के लिए बाढ़ की तरह हैऔर वे अब पेड़ पर चढ़ गये हैंएवं सरकार का विरोध कर रहे हैं.

मालूम हो कि नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा बुलाए गये 28 नवंबर को भारत बंद का जदयू ने समर्थन नहीं करने का फैसला किया है और अपने आप को इस भारत बंद से अलग कर लिया है.जदयू की कोर कमेटी बैठक के बाद ही यह फैसला लिया गया है कि विरोधी दल के बुलाए गए भारत बंद में पार्टी शामिल नहीं होगी. इससे पहले नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले पर केंद्र सरकार को पार्टी के तरफ से समर्थन दिया है.उन्होंने नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए स्पष्ट कहा है कि इस फैसले से कालेधन पर करारा प्रहार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >