लालू - राजबल्लभ मुलाकात पर मोदी का खुलासा, बड़े भाई-छोटे भाई में बातचीत बंद

पटना : नाबालिग छात्रा से रेप के आरोपी राजद से निलंबित विधायक राजबल्लभ के लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद भाजपा ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में महागंठबंधन की नहीं लठबंधन की सरकार चल रही है. सुशील […]

पटना : नाबालिग छात्रा से रेप के आरोपी राजद से निलंबित विधायक राजबल्लभ के लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद भाजपा ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में महागंठबंधन की नहीं लठबंधन की सरकार चल रही है. सुशील मोदी ने कहा कि लालू नीतीश में बातचीत बंद है और दोनों ने तलवारें निकाल ली है वहीं लठबंधन में कांग्रेस पूंछ पकड़कर बैतरनी पार करना चाहती है. सुशील मोदी ने कहा कि लालू के पास लोगों से मिलने का समय नहीं है लेकिन वो बलात्कारी से दो घंटे तक बात कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशील मोदी ने कहा कि लालू के पास आम जनता से मिलने का समय नहीं है. लालू बलात्कारी से दो घंटे तक बात कर रहे हैं. सुशील मोदी के मुताबिक नीतीश कुमार इन दिनों दुविधा में पड़े हुए हैं. सुशील मोदी के मुताबिक शहाबुद्दीन के बाद अब राजबल्लभ के खिलाफ भी राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा वकील रखना चाहिए. बीजेपी नेता ने कहा कि लालू नीतीश के बीच शीत युद्ध चल रहा है और यह बात अधिकांश लोग जान चुके हैं. दूसरी ओर लालू प्रसाद से राजबल्लभ की मुलाकात पर भाजपा प्रवक्ता ने भी सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अपराधियों से लालू का संबंध अब जगजाहिर है और सूबे में सुशासन के दावे की पोल खुल गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >