पटना में टाईल्स व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

पटना : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने बेऊर इलाके के टाइल्स व्यवसायी रामचंद्र झा की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक रामचंद्र झा को अपराधियों ने पांच गोलियां मारी है. घटनास्थल पर ही रामचंद्र झा की मौत हो गयी थी. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में रामचंद्र झा को […]

पटना : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने बेऊर इलाके के टाइल्स व्यवसायी रामचंद्र झा की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक रामचंद्र झा को अपराधियों ने पांच गोलियां मारी है. घटनास्थल पर ही रामचंद्र झा की मौत हो गयी थी. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में रामचंद्र झा को स्थानीय निजी अस्पताल में भरती कराया गया. वहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर किया. जहां डॉक्टरों ने झा को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे बेऊर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. बताया जा रहा है कि रामचंद्र झा से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >