नेपाल: बस नदी में गिरी, बिहार के चार लोग सहित 21 की मौत

पटना/काठमांडू : नेपाल में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बस गौर से पोखरा जा रही थी, जो रास्तें में एक नदी में गिर गई. मृतकों में 4 बिहार के यात्री भी शामिल […]

पटना/काठमांडू : नेपाल में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बस गौर से पोखरा जा रही थी, जो रास्तें में एक नदी में गिर गई. मृतकों में 4 बिहार के यात्री भी शामिल हैं जो एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यह एक रात्रिकालीन बस सेवा थी जोगौरसे पोखरा जा रही थी. नारायणगढ़-मुगलिंग सड़क खण्ड के पास त्रिशूली नदी में यह बस असन्तुलित हो कर गिर पड़ी. बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिसमें से 20 की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.

चितवन के एसपी ने इस संबंध में बताया कि सुबह जब गश्ती दल वहां से गुजर रहा था तो उन्हें इस दुर्घटना की जानकारी मिली जिसके बाद राहत कार्य शुरू हुआ. उन्होंने बताया कि राहत-बचाव कार्य के दौरान एक यात्री ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >