बिहार में हत्या के दोषी पाये जाने पर बीजेपी नेता पार्टी से सस्पेंड

पटना : पूर्व सांसद उमाशंकर सिंह के पुत्र और भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी को अपहरण और हत्या के मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने जितेंद्र स्वामी को 16 साल पुराने हत्या के एक मामले में जेल भेजने का निर्देश […]

पटना : पूर्व सांसद उमाशंकर सिंह के पुत्र और भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी को अपहरण और हत्या के मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने जितेंद्र स्वामी को 16 साल पुराने हत्या के एक मामले में जेल भेजने का निर्देश दिया है. जितेंद्र स्वामी पूर्व जदयू विधायक दामोदर सिंह के भाई भरत सिंह की हत्या और अपहरण के मामले में दोषी ठहराये गये हैं. कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को करेगा. सीवान के अपर जिला और सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार दुबे ने यह फैसला सुनाया.

गौरतलब हो कि जितेंद्र स्वामी पर 2000 के विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान भरत का अपहरण कर हत्या कर देने का संगीन आरोप लगा था. स्वामी के खिलाफ महाराजगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था. 2012 में साक्ष्य के अभाव में कई आरोपी बरी कर दिये गये. वहीं दूसरी ओर परिजनों ने हाइकोर्ट में अपील की थी. दूसरी बार शुरू हुई सुनवाई में जितेंद्र स्वामी दोषी पाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
BJP

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >