बोले सीएम नीतीश, जब केंद्र बढ़ाता है टैक्स, तो चुप क्यों रहती है भाजपा

वैट दरों में वृद्धि के विरोध पर बोले सीएम नीतीश पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है. माॅनसून सत्र के समाप्त होने के एक दिन पहले बुधवार को जदयू विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में टैक्स बढ़ोतरी पर सवाल […]

वैट दरों में वृद्धि के विरोध पर बोले सीएम नीतीश
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है. माॅनसून सत्र के समाप्त होने के एक दिन पहले बुधवार को जदयू विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में टैक्स बढ़ोतरी पर सवाल उठाती है. लेकिन,जब केंद्र सरकार टैक्स बढ़ाती है, तो उस समय वे लोग क्यों नहीं बोलते? उस वक्त तो वे चुप रहते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का विस्तार हुआ है. सात निश्चयों पर काम करना है. ऐसे में स्वभाविक रूप से कुछ एक फैसले लेने पड़ते हैं. इसलिए कुछ वस्तुओं पर वैट की दरों में मामूली वद्धि की गयी है. असल में भाजपा सात निश्चयों पर बढ़ते कदम से घबराहट में है. वह नाहक विवाद व भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है.
संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर देर शाम हुई बैठक में नीतीश कुमार ने नये उत्पाद विधेयक को लेकर विपक्ष के हमले पर कहा कि ताड़ी और परिवार को सजा के सवाल पर भ्रम पैदा किया गया. भाजपा को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस को शराबबंदी पर अपना नजरिया स्पष्ट करना चाहिए. मुख्यंमत्री ने कहा कि भाजपा के लोग नकली गौ संरक्षक हैं. अगर असली गौ संरक्षक होते, तो गायों की सेवा करते, चमड़े का जूता नहीं पहनते.
एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृति मामले पर उन्होंने कहा कि भाजपा फर्जी तकनीकी संस्था चलानेवालों के पैरोकार बन गयी है. एससी-एसटी, अति पिछड़ा वर्ग के जो छात्र दूसरे राज्यों में पढ़नेजाते हैं, उन्हें उस राज्य के फीस स्ट्रक्चर के तहत छात्रवृत्ति दी जा रही है. जो छात्र मेरिटवाले होते हैं, उन्हें ही यह छात्रवृत्ति बैंक के जरिये दी जाती है. इससे उन्हें पीड़ा क्यों हो रही है? मुख्यमंत्री ने कहा कि दो अक्तूबर से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलने लगेगा, जिससे पढ़ने में पैसे की बाधा नहीं आयेगी. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत समाज के सभी तबकों के बेटे-बेटियों को राशि दी जायेगी, कोई वंचित नहीं रहेगा.
मंत्रियों को टास्क
मुख्यमंत्री ने आरक्षण खत्म करने, रोहित बेमुला और मायावती को लेकर भाजपा पर तीखे हमले किये. विधानमंडल में पार्टी समेत महागंठबंधन के दलों के विधायक-विधान पार्षदों को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को टास्क दिया कि वे विभाग की जो महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, उनके उद्देश्य व क्रियान्वयन की जानकारी विधायकों व विधान पार्षदों को दें.
प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्रीफसल बीमा योजना हो नाम
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बात करते हैं. यह पीएम के नाम पर है, तो 100% राशि केंद्र दे, नहीं तो इसका नाम प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना रखें. हमलोग फसल क्षति के लिए किसी का इंतजार नहीं करते हैं. प्राकृतिक क्षति या फसल की क्षति होने पर खुद फैसला लेते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >