बिहार में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने निकले सीएम नीतीश

पटना :बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए निकल चुके है. इसके बादसीएमनीतीश पूर्णिया में राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसमें बाढ़ग्रस्त जिलों के डीएम-एसपी समेत अन्य अधिकारी भी रहेंगे. इससे पहले दिल्ली से लौटने पर मुख्यमंत्री ने बुधवार की शाम संवाद कार्यालय कक्ष में बाढ़ […]

पटना :बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए निकल चुके है. इसके बादसीएमनीतीश पूर्णिया में राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसमें बाढ़ग्रस्त जिलों के डीएम-एसपी समेत अन्य अधिकारी भी रहेंगे.

इससे पहले दिल्ली से लौटने पर मुख्यमंत्री ने बुधवार की शाम संवाद कार्यालय कक्ष में बाढ़ की स्थिति, बचाव व राहत कार्यों की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलाें के प्रभारी सचिवों को तुरंत अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाने और राहत व बचाव कार्यों का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया.

मालूम हो कि नेपाल में जारी बारिश से बुधवार का भी उत्तर बिहार की नदियों में उतार-चढ़ाव जारी रहा. गंडक व पहाड़ी नदियों में उफान से परेशानी बनी हुई है. बाढ़ का पानी दर्जनों गांवों में घुस गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >