चारा घोटाले की चोरी फाइलों की सीबीआई जांच की मांग

पटना : भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार सरकार के इस दावे को स्वीकार करने से इनकार किया कि राज्य पशुधन निदेशालय से चोरी हुई करीब 500 फाइलें चारा घोटाले से जुड़ी नहीं थीं. भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री […]

पटना : भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार सरकार के इस दावे को स्वीकार करने से इनकार किया कि राज्य पशुधन निदेशालय से चोरी हुई करीब 500 फाइलें चारा घोटाले से जुड़ी नहीं थीं. भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद प्रमुख लालू प्रसाद तथा अन्य आरोपियों को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले में बचाने का प्रयास कर रहे हैं.

वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने इस मुद्दे पर सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक बयान में दावा किया कि 500 से अधिक चोरी हुई फाइलें चारा घोटाले से जुड़ी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >