जेल में शहाबुद्दीन से मंत्री की हुई मुलाकात को लेकर बिहार विस में हंगामा

पटना : बाहुबली पूर्व सासंद शहाबुद्दीन द्वारा सीवान जेल में दरबार लगाने तथा उसमें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफुर के शामिल होने के मामले को लेकर आज बिहार विधानसभा मेंविपक्षीसदस्यों ने जमकर हंगामा किया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा किया और मंत्री अब्दुल गफुर से इस्तीफे की […]

पटना : बाहुबली पूर्व सासंद शहाबुद्दीन द्वारा सीवान जेल में दरबार लगाने तथा उसमें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफुर के शामिल होने के मामले को लेकर आज बिहार विधानसभा मेंविपक्षीसदस्यों ने जमकर हंगामा किया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा किया और मंत्री अब्दुल गफुर से इस्तीफे की मांग की.

विपक्षी विधायकों ने महागंठबंधन पर जेल में सरकार चलाने का आरोप लगाया है. विपक्षी सदस्यों ने सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया और इस मसले पर सदन में चर्चा कराने की मांग की. विपक्ष की ओर से विधानसभा में लगातार जारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही आज दो बजे तक केलिएस्थगितकर दी गयी है.

गौर हो कि शहाबुद्दीन प्रकरण परआज एनडीए की ओर से विधानसभा और विधान परिषद में कार्य स्थगन लानेऔर मंत्री की बर्खास्तगी की मांग करने की बात कही गयी थी. यह निर्णय मंगलवार की शाम एनडीए विधायकों की बैठक में लिया गया. बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि सरकार और अपराधियों में सांठगांठ हो गयी है. मंत्री अपराधियों के पास जा रहे हैं. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रोज जनहित और राजहित के मुद्दे को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >