नीतीश के बाद लालू यादव की सभा में गूंजे मोदी के नारे

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में अभी नीतीश की सभा में मोदी के नारे लगने के कुछ ही दिन बीते थे कि लालू प्रसाद यादव की सभा में भी नरेंद्र मोदी के नारे लगने की खबर आ रही है. लालू द्वारा गोमांस पर दिए गए बयान के बाद विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं […]

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में अभी नीतीश की सभा में मोदी के नारे लगने के कुछ ही दिन बीते थे कि लालू प्रसाद यादव की सभा में भी नरेंद्र मोदी के नारे लगने की खबर आ रही है. लालू द्वारा गोमांस पर दिए गए बयान के बाद विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेगूसराय के तेघड़ा में चुनावी सभा करने गए लालू को आम जनता के विरोध का सामना करना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक लालू ने जैसे ही सभा को संबोधित करना शुरू किया भीड़ में से कुछ लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया. लोगों ने लालू के खिलाफ पोस्टर भी दिखाए जिसमें लिखा हुआ था कि लालू यादव होश में आओ. इतना ही नहीं लोगों ने हंगामा करते हुए लालू को यादवगिरी बंद करने की सलाह दी. बाद में राजद कार्यकर्ताओं के मना करने पर मामला शांत हुआ. हालांकि इस मामले में चुटकी लेते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि विरोध करने वालों को इसी के लिए जलेबी मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >