सुशील मोदी की पत्नी की डिग्री भी फर्जी : रामधनी

पटना : आइजआइएमएस के लाइब्रेरियन के पद से अपनी बेटी अनिता कुमारी के इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने फर्जी डिग्री के जरिये अपनी पत्नी को व्याख्याता की नौकरी दिलायी है. मोदी ने आरोप लगाया था कि पर्याप्त शैक्षणिक योग्यता के बिना स्वास्थ्य […]

पटना : आइजआइएमएस के लाइब्रेरियन के पद से अपनी बेटी अनिता कुमारी के इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने फर्जी डिग्री के जरिये अपनी पत्नी को व्याख्याता की नौकरी दिलायी है. मोदी ने आरोप लगाया था कि पर्याप्त शैक्षणिक योग्यता के बिना स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी पुत्री को लाब्रेरियन के पद पर नियुक्त कराया. उन्होंने सिंह को मंत्री पद से बरखास्त करने की मांग की थी.

रामधनी ने कहा कि मोदी ने अपनी पत्नी जेसी जॉर्ज को फर्जी डिग्री के जरिये व्याख्याता के पद पर बहाल कराया. जॉर्ज पटना विश्वविद्यालय के महिला प्रशिक्षण कॉलेज की प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं. रामधनी सिंह ने कहा कि जेसी जॉर्ज की फर्जी डिग्री को जल्द सार्वजनिक करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >