बिहार में 3257 नये कोरोना संक्रमित मिले, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1,09,875

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 3257 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,09,875 हो गयी है.

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 3257 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,09,875 हो गयी है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 368 कोरोना संक्रमित मिले. पटना के अलावा अन्य नौ जिलों में भी सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आये. वहीं, 12 जिलों के आंकड़े 50 से 100 के बीच रहे.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 368 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. वहीं, मधुबनी में 234, पूर्वी चंपारण में 200, भागलपुर में 185, बेगूसराय में 164, सारण में 153, पूर्णिया में 139, औरंगाबाद में 136, मुजफ्फरपुर में 135 और सहरसा में 116 कोरोना संक्रमित पाये गये.

इसके अलावा 12 जिलों में 50 से 100 के बीच कोरोना संक्रमित पाये गये. अररिया में 97, कटिहार में 96, नालंदा में 94, सीतामढ़ी में 94, पश्चिम चंपारण में 81, बक्सर में 71, रोहतास में 67, भोजपुर में 66, गया में 64, गोपालगंज में 61, मुंगेर में 51 और लखीसराय में 50 कोरोना संक्रमित पाये गये.

वहीं, किशनगंज में 49, जहानाबाद में 46, समस्तीपुर में 45, दरभंगा में 43, मधेपुरा में 43, वैशाली में 42, सुपौल में 35, अरवल में 34, सीवान में 32, खगड़िया में 31, बांका में 29, शेखपुरा में 28, नवादा में 23, कैमूर में 22, शिवहर में 22 और जमुई में 08 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के धानवाड़, अंडमान-निकोबार आइलैंड और झारखंड के व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. धनवाड के व्यक्ति का सैंपल पटना में, अंडमान-निकोबार आइलैंड के व्यक्ति का सैंपल मुजफ्फरपुर में और झारखंड के पलामू के व्यक्ति का सैंपल रोहतास में लिया गया था.

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सभी 38 जिलों में 3257 संक्रमित मिले हैं. सभी संक्रमितों की जांच 17 अगस्त को की गयी थी. इन संक्रमितों की चेन का पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >