कक्षा छह से आठवीं में 30 प्रतिशत बच्चों को मिला ए ग्रेड

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने पिछले महीने सरकारी स्कूलों में हुई वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की है.

-पिछले वर्ष की तुलना में सात प्रतिशत अधिक बच्चे ए ग्रेड से हुए पास

संवाददाता, पटना

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने पिछले महीने सरकारी स्कूलों में हुई वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की है. मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार पटना जिले में कक्षा छह से आठवीं में ए ग्रेड पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत बढ़ गयी है. इस बार वार्षिक परीक्षा में कक्षा छह से आठ में 30 प्रतिशत बच्चों ने ए ग्रेड प्राप्त किया है. जबकि पिछले वर्ष सत्र 2023-24 में ए ग्रेड 23 प्रतिशत बच्चों को प्राप्त हुआ था. सत्र 2024-25 में कक्षा छह में कुल 58,463 विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 13,446 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड प्राप्त किया है. वहीं, कक्षा सातवीं में कुल 57, 863 बच्चे शामिल हुए थे. जिनमें 15,044 विद्यार्थियों को ए ग्रेड प्राप्त हुआ है. इसके अलावा कक्षा आठवीं में भी करीब 27 प्रतिशत विद्यार्थियों को ए ग्रेड मिला है. वार्षिक परीक्षा की मूल्यांकन रिपोर्ट में कक्षा छह से आठवीं के सात प्रतिशत विद्यार्थियों को डी ग्रेड प्राप्त हुआ. 2 प्रतिशत से भी कम बच्चों को इ ग्रेड मिला है.

35 प्रतिशत बच्चों को मिला बी और सी ग्रेड

वार्षिक परीक्षा में 35 प्रतिशत बच्चों ने बी और सी ग्रेड प्राप्त किया है. स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ने और नियमित रूप से कक्षा संचालित होने की वजह से बच्चों के रिजल्ट में सुधार हुआ है. इसके साथ ही कक्षा छह से आठवीं में ए ग्रेड पाने वालों की संख्या में पिछले साल की तुलना में सुधार हुआ है. मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी स्कूल प्रबंधकों को शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही सी और डी ग्रेड पाने वाले विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया है, ताकि वे आगे की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

हिंदी और गणित में ए ग्रेड पाने वालों की बढ़ी संख्या

कक्षा एक से आठवीं के बच्चों की वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार कक्षा एक से पांचवीं में गणित विषय में ए ग्रेड पाने वाले बच्चों की संख्या में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं कक्षा छह से आठवीं में अंग्रेजी विषय में ए ग्रेड पाने वाले बच्चों की संख्या में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. कक्षा एक से पांचवीं कक्षा में इस बार 5261 बच्चों को गणित विषय में ए ग्रेड मिला है. वहीं कक्षा छह से आठवीं में अंग्रेजी विषय में इस बार 63164 विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >