पटना: नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस से 2.949 किलो मेथाक्वालोन बरामद, नाइजीरिया की महिला गिरफ्तार

डीआरआई ने नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.949 किलोग्राम मेथाक्वालोन जब्त किया है। इस प्रतिबंधित ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 29.49 लाख रुपये बताई जा रही है. कार्रवाई में एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया है.

Patna News : दानापुर में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की पटना क्षेत्रीय इकाई ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस से एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है. महिला के कब्जे से 2.949 किलोग्राम मेथाक्वालोन बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 29.49 लाख रुपये आंकी गई है.

पाटलिपुत्र जंक्शन से हिरासत में लिया

डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि कामाख्या (असम) से आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) जाने वाली ट्रेन संख्या 12505 नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के जरिए प्रतिबंधित मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर 1 अगस्त की सुबह पाटलिपुत्र रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर पहुंची ट्रेन के एच-1 कोच की सीट संख्या-9 पर यात्रा कर रही नाइजीरिया के डेल्टा स्टेट निवासी प्रेशियस ओघेनेमारो ओमोएफे को हिरासत में लिया गया.

ट्रॉली बैग से बरामद हुई प्रतिबंधित ड्रग्स

डीआरआई के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसके ट्रॉली बैग में मादक पदार्थ रखा हुआ है. इसके बाद एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत स्वतंत्र गवाहों और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग के निचले हिस्से से भूरे रंग के टेप में लिपटे दो पैकेट बरामद हुए. ड्रग डिटेक्शन किट से जांच में दोनों पैकेटों में मेथाक्वालोन होने की पुष्टि हुई. बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 2.949 किलोग्राम निकला.

पूछताछ में तस्करी की बात स्वीकार

डीआरआई ने मादक पदार्थ के साथ ट्रॉली बैग और पैकिंग सामग्री भी जब्त कर ली. पूछताछ के दौरान महिला ने पैसों के लालच में मादक पदार्थ की तस्करी करने की बात स्वीकार की. इसके बाद उसे एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही डीआरआई

डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी के बाद अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है. इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल गिरोह के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

से भी पढ़ें : पटना यूनिवर्सिटी में LLB एंट्रेंस का पेपर वायरल, परीक्षा के घंटे भर बाद लीक की चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >