पटना: अल्पसंख्यक आवासीय स्कूलों में 288 शिक्षकों की बहाली, मंत्री जमा खान ने 17 अगस्त से पढाई शुरू करने का दिया निर्देश, 4 नए विद्यालय तैयार

राज्य के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए 288 शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है. 17 अगस्त से पढ़ाई शुरू करने का लक्ष्य है, साथ ही छात्राओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है.

Teacher Recruitment : राज्य के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़ी पहल शुरू की गई है. विभाग ने कुल 288 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर कदम तेज कर दिए हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को आवेदन भेजने का निर्देश दिया गया है और पूरी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की तैयारी चल रही है.

राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान ने इस दिशा में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं. उन्होंने विभाग के सचिव के साथ बैठक कर इस भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की. बैठक में अपर सचिव, संयुक्त सचिव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों को कहा गया है कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ जल्द से जल्द पूरी की जाए.

17 अगस्त से शुरू होगी पढ़ाई

बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी चयनित शिक्षक 17 अगस्त से विद्यालयों में योगदान देकर पढ़ाई शुरू करें. सरकार का लक्ष्य है कि इन विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर हो और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.

शिक्षकों की कमी दूर करने पर जोर

मंत्री जमा खान ने कहा कि इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि शिक्षकों की कमी की वजह से पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, जिसे अब दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. विभाग का उद्देश्य है कि योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति कर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए.

छात्रों को बेहतर शिक्षा देना है मुख्य उद्देश्य

मंत्री जमा खान ने साफ कहा कि विभाग का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया बहाली प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही न हो. सभी चरणों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि जल्द से जल्द शिक्षक विद्यालयों में योगदान दे सकें. कि बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए और समय पर शिक्षक स्कूलों में अपनी जिम्मेदारी संभालें.

छात्राओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई व्यवस्था

बैठक में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी अहम चर्चा हुई. विभाग की ओर से सुरक्षा का विशेष खाका तैयार किया गया है, ताकि आवासीय विद्यालयों में रहने वाली छात्राएं सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

योजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक के दौरान विभाग की अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई. मंत्री ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 1,247 लाभुकों के बीच 100 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत खर्च की गई है. इसमें कौशल विकास योजनाओं का भी लाभ दिया गया है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं.

इसके अलावा कोचिंग योजना के तहत भी चयनित अभ्यर्थियों को लाभ दिया जा रहा है. इस योजना के जरिए छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सहायता दी जाती है. अब तक 20 अभ्यर्थियों ने इस योजना के तहत नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है, जो विभाग के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में कदम

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शिक्षक बहाली को शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. इससे न केवल शिक्षकों की कमी दूर होगी बल्कि छात्रों को बेहतर माहौल में पढ़ाई का अवसर मिलेगा.

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी तेज

विभाग की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जानकारी दी गई कि बीपीएससी की तैयारी कर रहे 30 अभ्यर्थियों को विशेष कोचिंग दी गई, जिनमें से 3 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की है.

सरकार की कोशिश है कि इन विद्यालयों को मॉडल संस्थानों के रूप में विकसित किया जाए ताकि यहां पढ़ने वाले छात्र भी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. आने वाले समय में विभाग इस तरह की और योजनाओं को लागू करने की तैयारी में है.




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >