रोजगार मेले में 254 अभ्यर्थियों को मिला प्लेसमेंट

patna news: मसौढ़ी. बिहार दिवस पर शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में प्रखंड जीविका के तत्वावधान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया.

मसौढ़ी. बिहार दिवस पर शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में प्रखंड जीविका के तत्वावधान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया. अध्यक्षता प्रखंड परियोजना प्रबंधक जयप्रकाश शर्मा ने की. मेले में कुल 21 कंपनी शामिल हुईं और ग्रामीण विकास मंत्री ने दस इच्छुक बेरोजगारों को ऑन स्पॉट नियुक्ति पत्र दिया. मेले में कुल 1806 बेरोजगार युवक-युवतियों का पंजीयन किया गया और 254 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में डायरेक्ट प्लेसमेंट किया गया. मौके पर मंत्री ने जीविका के कार्यों एवं जिम्मेवारियों को विस्तार से बताया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए यथासंभव प्रयास किया है और जीविका की स्थापना इस दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है. इससे जीविका के ग्रामीण परिवारों में मौन परिवर्तन आया है. उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि वह गलत आंकड़े पेश कर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं. जबकि हमारी सरकार ने विभिन्न विभागों में बेरोजगारों को रोजगार दे एक कीर्तिमान पेश किया है. जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार सासमल ने कहा कि आज समय की मांग कौशल विकास है. मौके पर विधान परिषद रविंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल, बीडीओ प्रभाकर कुमार, जीविका (पटना) के प्रबंधक अरुण कुमार, प्रखंड जीविकोपार्जन यूसुफ सिद्दिकी, सुनील कुमार, पप्पू सिंह, विवेक कुमार पिंटू, रंजीत पटेल, लालमोहन सिंह समेत सभी प्रखंड परियोजना कर्मी एवं सभी जीविका कैडर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >