राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने कुल 253 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

संवाददाता, पटना राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दशरथ मांझी संस्थान में एक भव्य नियोजन पत्र वितरण समारोह आयोजित किया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने कुल 253 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इनमें राज्य बाल संरक्षण समिति के 106 और महिला एवं बाल विकास निगम के 147 अभ्यर्थी (केस वर्कर, काउंसलर, पैरा लीगल आदि) शामिल हैं. समारोह में शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया. सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के तहत 71वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली 755 महिला अभ्यर्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 3,77,50,000 रुपए की कुल राशि हस्तांतरित की गयी. साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत 11 बालिकाओं को यूटीआई बॉन्ड की परिपक्वता के प्रमाणपत्र सौंपे गये. निगम की सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा कि यह नियुक्तियां केवल पदभार ग्रहण करने की औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा का संकल्प हैं. उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को परिवर्तन का वाहक बताया. कार्यक्रम के दौरान आफ्टर केयर मार्गदर्शिका का विमोचन हुआ और सभी को महिला सम्मान व सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी. स्वागत संबोधन अपर सचिव योगेश कुमार सागर ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन उप सचिव मार्गण सिन्हा ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >