250 प्रत्याशियों ने की क्यूआर कोड से कैंडिडेट की दावेदारी

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक-आधारित बना दिया है.

संवाददाता, पटना आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक-आधारित बना दिया है. इसमें कांग्रेस के सिंबल से टिकट लेने वाले प्रत्याशियों को क्यूआर कोड स्कैन कर आवेदन भरना है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी तक करीब 250 लोगों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से दावेदारी का फाॅर्म भरा है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने प्रत्याशियों के चुनाव को लेकर डिजिटल आवेदन फॉर्म के लिए स्कैन कोड युक्त पोस्टर जारी किया था. इसके माध्यम से इच्छुक प्रत्याशी अब ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं. कांग्रेस नेतृत्व ने तय मानकों के आधार पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये सुगम और पारदर्शी बनाया है. इस स्कैन कोड के जरिए आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसको भरा जाना है. इसमें पार्टी द्वारा निर्धारित कई शर्तें और आवश्यकताएं पूरी करनी होंगी. फिलहाल पार्टी में विधानसभा की सभी 243 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >