BPSC 70th PT Exam में क्वालीफाइंग अंक भी नहीं ला सके आधे से ज्यादा अभ्यर्थी, आयोग ने जारी किया आंकड़ा

BPSC 70th PT Exam : बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के आंकड़े जारी किये हैं. इसमें सभी बिंदुओं के बारे में डिटेल में बताया गया है.

BPSC 70th PT Exam : बीपीएससी की एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले 3,28,990 अभ्यर्थियों में से 2,03,338 अपनी श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक भी नहीं ला सके. इनमें 1.70 लाख अभ्यर्थियों के अंक तो 30% से भी कम थे. 1409 अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने निगेटिव मार्क्स मिला था. 100 से अधिक मार्क्स प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 1180 रही, जबकि 120 अंक अधिकतम रहा, जिसे केवल एक अभ्यर्थी प्राप्त कर सका. उक्त आंकड़े बीपीएससी के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा, परीक्षा नियंत्रक राजेश सिंह और संयुक्त सचिव कुंदन कुमार ने पीटी के रिजल्ट प्रकाशन के एक दिन बाद शुक्रवार को आयोग कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पेश किये.

जवाब भी नहीं दे सके 51% अभ्यर्थी

आयोग के अधिकारियों ने पीटी परीक्षा के बाद कुछ कथित परीक्षा विशेषज्ञों, गुरुओं और कोचिंग संचालक के पीटी परीक्षा के प्रश्नों के आसान होने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि एक प्रश्न जिसमें विधानसभा सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में पूछा गया था और कथित विशेषज्ञ जिसे सिपाही भर्ती परीक्षा के स्तर का भी नहीं मान रहे थे, उसका जवाब भी 1.70 लाख अभ्यर्थी नहीं दे सके जो परीक्षा में शामिल 3.28 लाख अभ्यर्थियों का 51% है.

68वीं और 69वीं परीक्षा में भी 91 ही रहा था कट ऑफ मार्क्स

आयोग ने कहा कि कथित परीक्षा गुरुओं द्वारा यह भी कहा जा रहा था कि आसान प्रश्न होने के कारण इस बार कट ऑफ मार्क्स 125 तक पहुंच जायेगा, जबकि इस बार भी कट ऑफ मार्क्स बीते दो संयुक्त परीक्षाओं की तरह ही 91% रहा है. ज्ञात हो कि 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में यह 91 अंक और 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 91.67 अंक रहा.

इसे भी पढ़ें: DEO रजनीकांत के ठिकानों से मिले 3.52 करोड़ कैश, जमीन-हॉस्पिटैलिटी में निवेश के मिले सबूत

फेल कर गये 13 में से नौ याचिकाकर्ता

70वां पीटी को रद्द करने और उसकी पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर न्यायालय में याचिका दायर करने वाले 13 अभ्यर्थियों में से नौ फेल कर गये और केवल तीन ही पीटी में पास कर सके. एक परीक्षा में अनुपस्थित रहा.

अप्रैल अंत तक होगी मुख्य परीक्षा

आयोग के संयुक्त सचिव कुंदन कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा के फॉर्म भरने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जायेगी और उसे 15 अप्रैल के बाद ले लिया जायेगा. इससे अभ्यर्थियों को तैयारी केे लिए 75 दिनों का समय भी मिलेगा. लिहाजा वे पूरे मनोयोग से तैयारी करें और कतिपय तत्वों द्वारा फैलाये जा रहे अपवाहों पर ध्यान न दें. प्रेस वार्ता में आयोग के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि कृषि सेवा का रिजल्ट बहुत जल्द निकलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्वालीफाइंग अंक नहीं लाने वाले अभ्यर्थियों की आरक्षण कोटिवार संख्या

श्रेणी – न्यूनतम क्वालीफाई – अभ्यर्थी

सामान्य – 40 -42600

पिछड़ा वर्ग -36.5-27700

एससी, एसटी, महिला व दिव्यांग -32-1.06 लाख

इसे भी पढ़ें: Bihar Road: सड़क निर्माण में हुई देरी तो ठेकेदारों पर होगा एक्शन, भरना होगा जुर्माना, प्रक्रिया शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >