पटना के मरीन ड्राइव पर मिली विदेशी शराब की खेप, कार से जब्त हुई 176 बोतलें

पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. देर रात हुई कार्रवाई में एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई. पुलिस फरार तस्कर की तलाश में जुटी है.

पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर पुलिस ने विदेशी शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है. जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई रविवार की देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई. गुप्त सूचना मिलते ही निरीक्षक मद्य निषेध नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और दीघा गोलंबर के पास तुरंत छापेमारी की गई.​

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक मारुति कार को रोका. तलाशी लेने पर कार के अंदर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई. टीम ने ​110.25 लीटर (176 बोतलें) शराब बरामद की है, जिसका ​अनुमानित मूल्य एक लाख पैंतीस हजार रुपये है.

जब्त शराब के साथ पुलिस टीम. फोटो - प्रभात खबर

हालांकि छापेमारी के दौरान मौका पाकर कार का ड्राइवर भागने में सफल रहा. पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है. वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक और तस्करों का पता लगाया जा रहा है. मामले में आगे की कानूनी व विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें : पटना न्यू पुलिस लाइन के पास सिपाही पर हमला, ईंट से सिर फोड़ा, मादक पदार्थ बेचने वालों पर शक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजनी पांडेय

अंजनी पांडेय 10 से अधिक वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों से लेकर राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरों के संपादन-प्रकाशन के साथ ही न्यूज़रूम ऑपरेशन्स, सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन और पब्लिक मैसेजिंग का भी व्यावहारिक अनुभव. कंटेंट डेवलपमेंट, ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और ऑडियंस इंगेजमेंट में विशेषज्ञता. गूगल-रॉयटर्स से डिजिटल जर्नलिज्म और AI से जुड़े विषयों पर प्रमाणिकता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >